रेखा गुप्ता के आने से दिल्ली के हालात सुधरे – हर्ष

ग्वालियर: ग्वालियर प्रवास पर आए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया दिल्ली के उपाध्यक्ष हर्ष असड़ी ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को लूटा है और बांग्लादेशियो को पनाह दी, अब दिल्ली में जब से रेखा गुप्ता सीएम की कुर्सी पर आईं हैं, तब से दिल्ली के हालात सुधर रहे हैं, महिलाओं को बस में फ्री सफर कराया, स्कूली बच्चों को सुविधाएं भी दी हैं।
हर्ष असड़ी ने कहा कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष रामदास अठावले तीसरी बार मोदी सरकार में केबिनेट मंत्री बने हैं, वह हमेशा से आमजन की सेवा के लिए तैयार रहते है।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की रहा पकड़ी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति भी प्राप्त की है। हर्ष असड़ी एक समाजसेवी भी है जिन्होंने 151 कन्याओं का विवाह भी कराया, उनका कन्यादान किया। इसके साथ ही हर्ष ने 5 बच्चियों की पढ़ाई का सारा खर्च उठाया ऐसे बच्चों को आगे भी सहयोग करते रहेंगे। हर्ष सनातनी सेना से भी जुड़े हैं जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्वालियर के ही भगवती शुक्ला है। ग्वालियर आगमन पर हर्ष असड़ी भगवती शुक्ला से मिले, उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर के पुत्र से मिले और फिर कल रविवार को बगलामुखी माता मंदिर के दर्शन भी करेंगे।

Next Post

कोहली के मार्गदर्शन में आरसीबी खिताब बचाने को तैयार

Sat Mar 21 , 2026
बेंगलुरु, 21 मार्च (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए सीजन की तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि डिफेंडिंग चैंपियन 2026 के कैंपेन से पहले नए फोकस के साथ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में लौट आए हैं। पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान टीम को संबोधित करते […]

You May Like