किशोर न्याय व पॉक्सो कानून पर पुलिस अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण

भोपाल। जोन-3 में 24 से 26 मई तक 240 पुलिस अधिकारियों के लिए “दिशा” बाल संरक्षण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में किशोर न्याय अधिनियम व पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों एवं व्यावहारिक चुनौतियों पर जानकारी दी गई। समापन अवसर पर DCP रियाज इकबाल ने अधिकारियों को प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन “आरंभ”, “यूनिसेफ” और “आवाज़” संस्थाओं के विशेषज्ञों द्वारा किया गया। पुलिस अधिकारियों को सपोर्ट पर्सन की भूमिका और उनके सहयोग से संबंधित जानकारी और संपर्क नंबर प्रदान किए गए।

Next Post

खालवा कांड: महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,न्यायिक जांच की मांग 

Mon May 26 , 2025
खंडवा। हरसूद विधानसभा के खालवा क्षेत्र में आदिवासी महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता की घटना को लेकर महिला कांग्रेस ने न्यायिक जांच, पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये अनुदान व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। सोमवार को कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति […]

You May Like