सड़क और पुल निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय पर पूरे हों प्रोजेक्ट: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल:उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में विंध्य क्षेत्र की सड़क एवं पुल-पुलिया परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों से विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर जानकारी ली गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी हों और निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर सड़क और पुलों से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आम जनता को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने तथा जिन परियोजनाओं में बाधाएं आ रही हैं, उनका त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने देर रात जारी की पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, 29 लाख नामों पर हुआ फैसला, सूची में नाम न होने पर 15 दिन में कर सकेंगे अपील

Tue Mar 24 , 2026
कोलकाता | पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच चुनाव आयोग ने सोमवार की आधी रात को बहुप्रतीक्षित पहली सप्लीमेंट्री (पूरक) वोटर लिस्ट जारी कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि ‘एसआईआर’ प्रक्रिया के तहत विचाराधीन श्रेणी में रखे गए मतदाताओं की सुनवाई के बाद यह […]

You May Like

मनोरंजन