
टीकमगढ़। आज प्रधान आरक्षक ने सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। कोतवाली थाने में पदस्थ मोहनलाल चढ़ार की शुक्रवार सुबह झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक मोहनलाल चढ़ार पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में रहते थे। गुरुवार को उनकी ड्यूटी बगाज माता मंदिर में लगाई गई थी। शाम को ड्यूटी से लौटने के बाद उन्होंने टीकमगढ़ के चकरा तिराहा के पास सल्फास खा लिया।
गंभीर हालत में उन्हें तुरंत टीकमगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था.
झांसी में उपचार के दौरान मोहनलाल की मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
