
दतिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने आज मंगलवार को दतिया भाजपा चुनाव कार्यालय में चुनाव प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व दतिया उपचुनाव के सह प्रभारी राहुल कोठारी, संभाग प्रभारी अभय यादव, पूर्व विधायक जीतू जिराती, जिला प्रभारी गजेन्द्र सिकरवार, जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
