
चितरंगी। व्यवहार न्यायाधीश का कनिष्ठ खण्ड संचालित करने के लिए अधिवक्ता बीते दिन सोमवार से बेमियादी क्रमिक अनशन शुरू किया है। आज दूसरे दिन धरने पर बैठे अधिवक्ताओं को कांग्रेस पार्टी का समर्थन मिला है।
चितरंगी में पिछले वर्ष जुलाई महीने में व्यवहार न्यायाधीश का कनिष्ठ खण्ड संचालित करने के लिए उच्च न्यायालय जबलपुर से स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अभी तक व्यवहार न्यायालय का संचालन न होने पर अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार की उदासीनता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज दूसरे दिन अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन जारी है। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सरस्वती सिंह, जिपं सदस्य सोमदेव ब्रम्ह एवं ब्लॉक अध्यक्ष संकठा सिंह चौहान सहित अन्य कांंग्रेसी पहुंच अधिवक्ताओं के मांगों का समर्थन किया।
