इंदिरा गांधी की प्रतिमा खंडित करने के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये-जूली

जयपुर, (वार्ता) राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस के एक दिन बाद ही बाड़मेर जिला मुख्यालय पर उनकी प्रतिमा खंडित करने के मामले को अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा है कि यह शर्मनाक कृत्य है। श्री जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग कि इस पूरे मामले की त्वरित जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की घटिया मानसिकता का प्रदर्शन करने का साहस न कर सके।

Next Post

जम्मू पुलिस ने अपराधी के करीबी सहयोगी के घर की तलाशी ली, हेरोइन और नकदी बरामद

Sun Nov 2 , 2025
जम्मू, (वार्ता) जम्मू पुलिस ने शनिवार को भौर कैंप इलाके में एक कुख्यात अपराधी के करीबी सहयोगी के घर की तलाशी ली और नकदी तथा हेरोइन बरामद की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस और राजस्व अधिकारियों की एक टीम ने आज शाम एक कुख्यात अपराधी (हाल ही में […]

You May Like