भोजपुरी फिल्म “छठ” में पार्श्वगायन करेंगे कैलाश खेर

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेामने पार्श्वगायक कैलाश खेर, अभिनेत्री नीतु चंद्रा की अगली भोजपुरी फिल्म “छठ” में पार्श्वगायन करेंगे।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितिन चंद्रा निर्देशित फिल्म ‘छठ’ अक्टूबर में रिलीज़ होने जा रही है। खास बात यह है कि पूरी फिल्म की शूटिंग बिहार में ही की गई है। नीतू चंद्रा पिछले 15 वर्षों से लगातार बिहार में फिल्में बनाती आ रही हैं और भोजपुरी, मैथिली सहित बिहार की अन्य भाषाओं में वर्ल्ड क्लास सिनेमा का निर्माण कर लोगों को रोज़गार भी उपलब्ध करा रही हैं।

नीतू चंद्रा ने इससे पहले अपनी फिल्मों में हरिहरन, सोनू निगम, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, स्वानंद किरकिरे और उदित नारायण जैसे दिग्गज कलाकारों की आवाज़ ला चुकी हैं। अब इस कड़ी में कैलाश खेर का नाम जुड़ना दर्शकों के लिए और भी खास अनुभव लेकर आएगा।

 

Next Post

जूनियर विश्व कप के लिए युवा निशानेबाज नई दिल्ली में हुए एकत्रित

Wed Sep 24 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन का मंच सज चुका है, जिसमें 18 देशों से आए 208 युवा निशानेबाज हिस्सा लेंगे। 24 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित इस प्रतियोगिता में अगली पीढ़ी के खिलाड़ी 15 ओलंपिक और 2 गैर-ओलंपिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे, जहां कुल […]

You May Like