भीषण गर्मी में बिजली संकट, अघोषित कटौती से जनता बेहाल

जावरा: भीषण गर्मी के चलते लोगों के हाल-बेहाल है। ऐसे में विद्युत कंपनी द्वारा अघोषित बिजली कटौती के कारण समाज का हर वर्ग परेशान हैं। खासकर बुजुर्ग व बच्चे विद्युत की आंख मिचौली से असहनीय गर्मी झेलने को मजबूर है। यह बात बुधवार को यहां नवागत तहसीलदार सहदेव मोरे को ज्ञापन सौंपते हुए बिजली पीडित उपभोक्ता समिति के सदस्यों ने कही। पत्र में कहा गया है कि झुलसाती गर्मी के बीच पंखे व कूलर ही तेज लपटों से बचाव हेतु नागरिकों की राहत का एकमात्र सहारा है।

लेकिन बिजली विभाग द्वारा इस मौसम में भी 4 से 6 घण्टे विद्युत आपूर्ति ठप्प कर दी जाने से लोगों को पसीने से तरबतर होना पड रहा है। समिति के मुताबिक मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कंपनी द्वारा अघोषित बिजली कटौती करने से दमे के मरीज वृद्धजनों को बेहद तकलीफ होने के साथ ही दुधमुंहे बच्चों को बिलखते देखा जा सकता है। मरीजों की कुछ दवाइयां फ्रिज में ही सुरक्षित रखी जा सकती है। ऐसी स्थिति में विद्युत सप्लाई घण्टों बंद रहने से दवाइयों के खराब होने की संभावना बनी रहती है।

बिजली पी?ित उपभोक्ता समिति ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस के नाम पर विद्युत विभाग मनमानी करते हुए लोगों को गर्मी के दिनों में कष्टप्रद स्थिति में जीने को विवश कर रहा है। विभाग का हेल्प डेस्क फोन नहीं उठाने को लेकर भी समिति ने नाराजगी जताई और कहा कि कम्पनी का कोई भी जिम्मेदार बिजली गुल होने की दशा में यह बताने को तैयार नहीं रहता है कि लाइट कब आएगी। समिति ने तहसीलदार को दिए पत्र में मांग की है कि विद्युत विभाग के जवाबदारों को तत्काल निर्देशित कर अघोषित बिजली कटौती बंद करवाई जाए। गर्मी को देखते हुए प्रात: 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रखी जाए। पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि बिजली विभाग ने अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं की तो जनसहयोग से कम्पनी के खिलाफ आंदोलन होगा। पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर व एसडीएम को भी प्रेषित की गई।

यह रहे मौजूद

इस दौरान बिजली पीड़ित उपभोक्ता समिति के सुनील पोखरना, निलेश मेहता, एडवोकेट उबेद अंसारी, गुड्डू पठान, असलम मेव, अली जमान, जगदीश सोलंकी, मुकेश धाकड़, जीवन सेनी, आरडी धाकड़, रईस कुरैशी, मोहम्मद हुसैन उर्फ भुरु, सिकंदर मेव, फरीद हुसैन मेव, शाहरुख डेविड सहित कईं सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

लगातार 4 विकेट पर भी सिर्फ हैट्रिक? अली रजा के साथ मैदान पर हुआ कुछ ऐसा, देखें पूरा ड्रामा

Thu Apr 23 , 2026
पीएसएल 2026 में अली रजा ने धमाकेदार हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। कराची किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में उन्होंने लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट गिराकर मैच का रुख पलट दिया। पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में एक युवा गेंदबाज अली रजा ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने मैच का […]

You May Like