न्याय के लिए भटक रहा फरियादी

जबलपुर: भेड़ाघाट स्थित ढाबा पर कब्जे के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। षडयंत्र रच कूटरचित किरायानामा बनवाने, धोखाधड़ी, जबरन घुसकर लूटपाट का आरोप लगाते हुए पीडि़त ने मंगलवार को पुन : पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और एफआईआर की मांग की।पीडि़त विपिन तन्तवाय पिता रामचरन तन्तवाय निवासी धन्वंतरी नगर ने बताया कि उन्होंने 1 जनवरी 2026 से आशीष शुक्ला निवासी ग्राम छीतापार से फौजी ढाबा 11 माह की मियाद पर तीस हजार रूपए मासिक किराये पर लिया था।

नियमित चार माह से किराया चुका रहे थे, लेकिन उक्त अनुबंध अवधि में ही आशीष शुक्ला ने एग्रीमेंट तोडक़र शराब दुकान का दूसरे से एग्रीमेंट कर लिया। आशीष शुक्ला ने गलत जानकारी देकर उससे कूटरचित किरायानामा बनवाया व एडवांस, मासिक किराया हड़प लिया । 21 अप्रैल को पीडि़त ने एसपी से शिकायत की थी ।

मंगलवार को पुन: पीडि़त जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया तिवारी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और बताया कि आशीष शुक्ला व शराब ठेकेदार आशीष शिवहरे ने षड्यंत्र कर अपने कर्मचारियों से उसके ढाबे में जबरन घुसकर तोडफ़ोड़, लूटपाट व चोरी की है। जिससे 3 से 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ। पीडि़त ने शिकायत पत्र सौंपकर आशीष शुक्ला एवं शराब ठेकेदार आशीष शिवहरे पर कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

ट्रक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, पांच दबे

Wed Apr 29 , 2026
जबलपुर:कटंगी-जबलपुर मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बीच सडक़ पर पलटने से उसमें सवार लोग नीचे दब गए। जिन्हें रहागीरों की मदद से निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया ।कटंगी पुलिस के मुताबिक अमखेरा निवासी सुमित […]

You May Like