महिला नेत्री की बेटी ने लगाए भाजपा के जिला मंत्री पर उत्पीडऩ के आरोप

ग्वालियर। भाजपा के दीपावली मिलन समारोह के दौरान तमाम नेताओं की मौजूदगी में जमकर हंगामा हो गया। कार्यक्रम के दौरान एक महिला नेत्री ने पार्टी के जिला महामंत्री पर सरेआम उत्पीडऩ के आरोप लगाए।

अवसर था जन्कगंज स्थित एक निजी पैलेस में आयोजित वार्ड-41 के भाजपा के दीपावली मिलन समारोह का। समारोह के दौरान पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऊषा चौहान की बेटी ने भाजपा प्रदेश महामंत्री विनय जैन पर उत्पीडऩ के आरोप लगाए। इससे मौके पर संनाटा खिंच गया।

समारोह के दौरान अतिथि और विनय जैन मंच पर बैठे थे, इसी बीच उषा चौहान की बेटी आई और विनय जैन को अपशब्द बोलने लगीं। ये देखकर अतिथि मंच से उतरे और उनकी बेटी को समझा कर मामला शांत कराया।

इस संबंध में उषा चौहान का कहना है कि विनय जैन लगातार हम लोगों का उत्पीडऩ कर रहे हैं। इसकी शिकायत भी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया से की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह भोपाल में हैं, ग्वालियर पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर कदम उठाया जाएगा।

Next Post

नर्मदा-तवा संगम पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, बदले स्वरूप में सजा बांद्राभान मेला

Wed Nov 5 , 2025
नर्मदापुरम। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को नर्मदा और तवा नदी के संगम स्थल बांद्राभान में आस्था का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा। मोक्ष की कामना लेकर लाखों श्रद्धालुओं ने संगम पर पवित्र स्नान किया और देवी-देवताओं की आराधना की। जिला प्रशासन ने मेले की तैयारियों को लेकर व्यापक […]

You May Like