रुपया आठ पैसे कमजोर

मुंबई, 29 दिसंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को आठ पैसे टूटा और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 89.9825 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा लगातार तीसरे दिन कमजोर हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 19 पैसे गिरकर 89.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज शुरू से ही दबाव में रहा। यह पांच पैसे नीचे 89.95 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और ऊपर 89.89 रुपये तथा नीचे 89.99 रुपये प्रति डॉलर पर गया। अंत में 89.9825 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसे निकालने और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में तेजी से रुपये पर दबाव रहा।

 

Next Post

शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, ऑटो, आईटी कंपनियों के शेयर टूटे

Mon Dec 29 , 2025
मुंबई, 29 दिसंबर (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक लगभग डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 345.91 अंक (0.41 प्रतिशत) टूटकर 84,695.54 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स […]

You May Like