राजीव गाँधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया पौधारोपण 

सारनी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पौधरोपण किया.इस अवसर पर स्व राजीव गाँधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बटेश्वर भारती ने कहा कि भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक, पचायती राज व्यवस्था लाने वाले, एवं दूरसंचार क्षेत्र में राजीव गांधी का अतुलनीय योगदान रहा.श्री भारती ने कहा देश से आंतकवाद को जड़ से समाप्त करने के राजीव गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया . इस अवसर वरिष्ठ नेताओं ने स्व राजीव गाँधी के जीवन पर प्रकाश डाला इसके पश्चात उनकी स्मृति स्वरूप पौधारोपण किया इस कार्यक्रम में पी सी सी डेलीगेट जिला उपाध्यक्ष तिरुपति अरोलु भोला कांति सुरेश पांडे प्रदीप नागले आनंद नागले मंडल अध्यक्ष हेमंत धोटे, राधे बॉक्स, मनोज ठाकुर, रामाश्रय वर्मा, गौतम नागले,किरण झारबड़े, हरीश पाल, विजय उपराले, विशाल बेले, शोभा दत्ता, गोविंदा अरोलु,प्रवीण पाल, मिलिंद थोरात, सोमलाल पाल,तरुण पाल, जफ़र अंसारी, डीडी देशमुख, संगीता दहेरिया, अनिता बेलवंशी, सुनीता साहू नथुनीय बाई उपस्थित थे.

Next Post

सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए चिकित्सा बीमा की मांग

Thu Aug 20 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्रालय सेवा अधिकारी/कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए प्रस्तावित चिकित्सा बीमा योजना को तत्काल लागू करने की मांग की है। संघ का कहना है कि यह मामला करीब सात वर्षों से लंबित है। संघ के अध्यक्ष इंजी. सुधीर नायक ने कहा कि […]

You May Like