पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालयीन कबड्डी प्रतियोगिता: कोल्‍हापुर का खिताब पर कब्‍जा

सागर। सागर के डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के संरक्षण में बी टी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में आयोजित पश्चिम क्षेत्रीय अंतर-विश्वविद्यालयीन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिवस खेले गए प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में शिवाजी विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाबा साहब विश्वविद्यालय को 27–25 से हराकर 2 अंकों के करीबी अंतर से जीत दर्ज की। इसके पश्चात शिवाजी विश्वविद्यालय ने कोटा विश्वविद्यालय को 39–18 से पराजित कर 21 अंकों के बड़े अंतर से शानदार विजय हासिल की।वहीं, आर.के.डी.एफ. भोपाल की टीम ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय कोटा को 46–29 से हराकर 17 अंकों से जीत दर्ज की। आर.के.डी.एफ. भोपाल ने बाबा साहब विश्वविद्यालय को 34–33 से मात्र 1 अंक के अंतर से पराजित किया। शिवाजी विश्वविद्यालय  ने खिताब अपने नाम किया, जबकि आरकेडीएफ विश्वविद्यालय भोपाल  की टीम उपविजेता रही। वहीं डॉ.  बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाडा विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की टीमें क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता की शीर्ष टीमें अब आगामी अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालयीन कबड्डी चैंपियनशिप में पश्चिम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।

पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता 2026-27 समापन समारोह कार्यक्रम प्रो. नागेश दुबे कुलपति डॉ. हरि सिंह गौर वि.वि. सागर, एवं डॉ. एस. पी  उपाध्याय कुलसचिव डॉ. हरिसिंह गौर वि.वि. सागर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.टी. ग्रुप के चेयरमैन संतोष जैन ‘घड़ी’ द्वारा की गई।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि , प्रो. एन. पी. सिंह डी सी डी सी, रानी अवंतीबाई वि.वि. कुलसचिव डॉ. शक्ति जैन, अनिमेष शर्मा, रहे।

इस अवसर पर AIU के ऑब्जर्वर डॉ. सुशील कुमार, डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन डॉ. विवेक बी. साठे, बी टी ग्रुप सलाहकार प्रो. सुबोध जैन, बीटीआईपीएस डायरेक्टर संजय जैन,  डॉ. अशोक जैन, बी टी ग्रुप सचिव डॉ. सत्येंद्र जैन, श्रीमती रिचा जैन, शैलेश मेमोरियल स्कूल डायरेक्टर  संदीप जैन, ग्रुप रजिस्ट्रार डॉ. तरुण कुमार सिंह, बीटीआईआरटी प्राचार्य डॉ वीरेश फुसकेले, ले. गजेंद्र सिंह, डॉ. सुमन पटेल, रीजनल रिपोर्ट्स ऑफिसर युवक खेल कल्याण शर्मीला मुजालदे, ,डॉ. महेंद्र कुमार बाथम, डॉ. राकेश सोनी, डॉ. विवेक जायसवाल, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. लखन कुमार सिंह द्वारा सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया एवं विजेता उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। मुख्य अतिथि ने वि.वि. से आई सभी टीमों का अभिनंदन किया एवं खिलाड़ियों की सराहना करते हुए इन्हें इसी प्रकार से खेल भावना के साथ खेलकर अपने वि.वि., अपने राज्य एवं देश का नाम रोशन करें ऐसी शुभकामनायें प्रेषित कीं।

कुलपति प्रोफेसर नागेश दुबे ने बीटी ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का सहयोग करते हुए इस प्रतियोगिता को  सफलतापूर्वक संपन्न कराया।  कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. मनीष श्रीवास्तव  ने किया एवं आभार डॉक्टर राजू टंडन ने व्यक्त किया।

 

 

Next Post

दिग्विजय की यात्रा उत्तर प्रदेश में दाखिल, सपा ने दिया समर्थन

Thu Nov 19 , 2026
विशेष संवाददाता भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा बुधवार को 25वें दिन मध्य प्रदेश की सीमा पार कर उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई। चंदेरी के दिल्ली दरवाजा से सुबह शुरू हुई पदयात्रा अमराई, प्राणपुर और कुंवरपुर […]

You May Like