चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु दौरे के दौरान चेन्नई मेट्रो के फेज-2 के तहत पूनमल्ली-वडापालानी रूट का उद्घाटन किया। करीब 14.6 किलोमीटर लंबे इस रूट के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने मेट्रो ट्रेन में सफर भी किया। इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय उनके साथ मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री की यह यात्रा राज्य में 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद उनका पहला चेन्नई दौरा है। दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने कई इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया और कुछ क्षेत्रों को रेड जोन घोषित किया।
यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने मेट्रो अधिकारियों से बातचीत की और परियोजना से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरे की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।
