
भोपाल। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान उन्होंने बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहब को नमन किया। सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।
