उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की ओर बढ़ते प्रदेश के कदम: यादव

भोपाल, 19 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि एम्स भोपाल के चिकित्सकों ने मध्यप्रदेश में शासकीय क्षेत्र का पहला ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (टीएवीआई) सफलतापूर्वक किया है। यह प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

डॉ यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर इस गौरवशाली सफलता के लिए एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह सहित सम्पूर्ण चिकित्सा दल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Wed Mar 19 , 2025
भोपाल, 19 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………35.8……..17.6 इंदौर …………. 36.9………20.8 ग्वालियर………..34.4……. .14.2 जबलपुर………..34.8…………….. रीवा ……………32.4………16.4 सतना ………….34.9………16.5 Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like