युवक की हादसे में मौत:बाइक से आ रहा था घर, टेम्पो ने मारी टक्कर

नीमच। जिले में एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ है। रतनगढ़ थाना क्षेत्र के दूधतलाई गांव के पास सोमवार देर शाम एक टेम्पो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 38 वर्षीय दीपक की मौत हो गई। दीपक पिता मांगीलाल भील बेसदा, कंजार्डा चौकी क्षेत्र का रहने वाला था। वह मोरवन से अपने खेत के लिए कीटनाशक खरीदकर घर लौट रहा था। दूधतलाई के पास बालाजी कुरकुरे के टेम्पो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दीपक सडक़ पर गिर गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। घायल दीपक को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार दोपहर में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

नाराजी:नल जल योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नही

Tue Jul 15 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर संभागायुक्त अनिल सुचारी ने सागर संभाग में हर घर जल योजना के कार्यो की अपूर्णता और लेट लतीफी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि हर घर जल योजना के निर्माण कार्यों में और अधिक लेट लतीफी बर्दास्त […]

You May Like