पश्चिम रेलवे ने जुलाई 2026 तक बढ़ाई विशेष ट्रेनों की अवधि

इंदौर: यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने विशेष किराये पर संचालित तीन जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरों का पुनः विस्तार किया है. इस निर्णय से मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को आगामी दिनों में राहत मिलेगी.पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार ट्रेन संख्या 04736 लक्ष्मीबाई नगर इंदौर से श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल का संचालन अब 31 जुलाई 2026 तक किया जाएगा, जबकि ट्रेन संख्या 04735 श्रीगंगानगर से लक्ष्मीबाई नगर इंदौर साप्ताहिक स्पेशल 30 जुलाई 2026 तक चलेगी.

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09609 उदयपुर सिटी-योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल 28 जुलाई 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09610 योग नगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल 29 जुलाई 2026 तक संचालित होगी. इसके अलावा ट्रेन संख्या 04727 हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल 29 जुलाई 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 04728 वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल 23 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलेगी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन, समय-सारणी और कोच संरचना संबंधी नवीनतम जानकारी की पुष्टि करने की अपील की है.

Next Post

सनी देओल बने वकील, अक्षय खन्ना बने मर्डर आरोपी, फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Tue Jun 30 , 2026
नेटफ्लिक्स की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘इक्का’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी नई पारी की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी आने […]

You May Like