नर्मदा परिक्रमा वासियों की राह में रोडा़ बना वन विभाग

बागली। देवास जिले के बागली विकासखंड में शामिल नर्मदा परिक्रमा पथ बागली विधानसभा अंतर्गत कनाड नदी राता गढ़ से प्रारंभ होकर बावड़ी खेड़ा से आगे खारी नदी होकर जयंती माता(खंडवा) तक का क्षेत्र आता है ।राता गढ़ जंगल से 6 किलो मीटर कच्चा रास्ता एवं बावड़ी खेड़ा से खारी नदी पार करके जयंती माता तक भी कच्चा मार्ग होने की वजह से परिक्रमा वासियों को अत्यधिक परेशानी आती है। इन परेशानियों को देखते हुए दिवंगत पूर्व विधायक चंपालाल देवड़ा द्वारा तात्कालिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ध्यान आकर्षित कराते हुए इस मार्ग का प्रस्ताव बनाकर भेजा था ।

जिसकी स्वीकृति उनके निधन के बाद मिल गई तात्कालिक जन प्रति निधि ने बावड़ी खेड़ा से जयंती माता मार्ग का भूमि पूजन भी कर दिया तब श्रद्धालुओं को लगा कि अब यह मार्ग बन जाएगा और परेशानी खत्म हो जाएगी लेकिन बीच में वन विभाग की आपत्ति दर्ज हो जाने से यह निर्माण खटाई में पड़ गया इस संबंध में वन विभाग के तात्कालिक डीएफओ पीएन मिश्रा से जानकारी लगी थी कि वन विभाग की भी कुछ शर्ते हैं जिसे पूरी करते हुए सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलेगी दूसरी ओर राजनीतिक लोगों का कहना था कि वन विभाग की शर्तें स्वीकार की जाए तो यह मार्ग घुमावदार बनेगा और इसकी दूरी 8 किलोमीटर हो जाएगी जिसका प्रस्ताव स्वीकृत नहीं है । लेकिन श्रद्धालु तकनीकी समस्या नहीं जानते उनकी परेशानी प्रतिवर्ष बढ़ रही है।
कुछ माह पुर्व जिला योजना समिति की बैठक हुई थी उसमें सांसद प्रतिनिधि के रूप में जयप्रकाश शर्मा सहभागी हुए उन्होंने बताया कि वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में बताया कि वन विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी फिर भी मार्ग के कार्य का प्रारंभ नहीं होना श्रद्धालु भक्तों को आहत पहुंचा रही है। क्षेत्र से जुड़े परिक्रमा वासियों की सेवा करने वाले
नर्मदा भक्त संजय मुकाती गिरधर गुप्ता रूपेश जायसवाल दिनेश सिसोदिया मानसिंह बघेल सतीश मेहता जगदीश शर्मा महेश यादव संदीप सिसोदिया सतीश अग्रवाल बाबू जाधव मनीष चंद्रवंशी अजय जैन आदि ने इस संबंध में तात्कालिक कलेक्टर नेहा मीना से मांग की है वह रुचि लेकर वन विभाग एवं सड़क निर्माण विभाग की इस पेचीदा परेशानी को हल करें और मार्ग निर्माण की स्वीकृति प्रदान करें ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा हो सके

Next Post

ग्रेटर नोएडा पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, जयंती समारोह में हुए शामिल

Sun Nov 22 , 2026
ग्रेटर नोएडा। दनकौर थाना क्षेत्र के कनारसी गांव में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। यहां वे डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी के नेतृत्व में प्रजापति समाज की ओर से किया गया। कार्यक्रम में […]

You May Like