ग्रेटर नोएडा। दनकौर थाना क्षेत्र के कनारसी गांव में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। यहां वे डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी के नेतृत्व में प्रजापति समाज की ओर से किया गया।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया गया। इस दौरान नोएडा सांसद डॉ. महेश शर्मा, क्षेत्र अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, जेवर और दादरी के विधायक, जिलाध्यक्ष सहित बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जयंती समारोह के दौरान बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
Next Post
रिकॉर्ड बनाने से ज्यादा टीम के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन करने पर ध्यान : पंत
Sun Nov 22 , 2026
वेलिंगटन, 22 नवंबर (वार्ता) भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रविवार को कहा कि अपने करियर के इस पड़ाव पर वह रिकॉर्ड बनाने के बजाय निरंतरता बनाए रखने और टीम के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन करने पर अधिक ध्यान देना चाहते हैं। पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में अपनी […]

You May Like
-
1 year ago
मां के हक को मिला प्रशासन का साथ
-
6 months ago
रिटायर्ड सीनियर इंस्पेक्टर से 3.78 लाख की साइबर ठगी
-
9 months ago
सतना के भूमिका और यशवर्धन को यूपीएससी में मिली सफलता