दो बाइक भिड़ीं दोनों के चालकों की मौत,एक घायल

पन्ना।अमानगंज रोड बेतवा मोड़ के पास आज लगभग 11.00 बजे दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने भिड़ंत हो गईं जिसमें मोटरसाइकिल के दोनों चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा मोटरसाइकिल में बैठा एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया जानकारी के अनुसार रामकरण आदिवासी पिता हलका आदिवासी निवासी जमुनहाई अपनी बहन की ससुराल डोभा गया हुआ था तथा वापस लौट रहा था इसी प्रकार अन्नू गौड़ पिता मिलन गौड़ निवासी कटहरी थाना अमानगंज गया हुआ था तथा वापस अपने ग्राम ख़जरी लौट रहा था पन्ना अमानगंज मुख्य मार्ग इटवां मोड़ के पास आमने-सामने दोनों मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है घटना की जानकारी राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई पुलिस ने एंबुलेंस 100 वाहन के माध्यम से मृतकों घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया जिसमें घायल का इलाज चल रहा है तथा दोनों मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

Next Post

कोयला जब्त कर 10 से अधिक अवैध खदानों को मिट्टी डाल कर बंद किया

Sat Apr 19 , 2025
शहडोल। जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बटुरा गांव में संचालित हो रही अवैध कोयला खदानों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेसीबी मशीनों की मदद से पूरी तरह बंद करवा दिया है। क्षेत्र में कई गुफानुमा खड्डों के माध्यम से स्थानीय और बाहरी तत्व […]

You May Like