नागौद तहसील का निरीक्षण कर कलेक्टर ने देखी व्यवस्थायें

सतना :कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने बुधवार को नागौद तहसील क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागौद तहसील कार्यालय पहुंचकर राजस्व कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने नागौद में पटवारियों की बैठक ली। जिसमें राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और रिकॉर्ड संधारण को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने हाईस्कूल चंदकुआ का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से सीधे संवाद किया और पठन-पाठन की गुणवत्ता का जायजा लिया। कलेक्टर ने शिक्षकों को शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने नागौद क्षेत्र के ग्राम पंचायत जसो का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को जनहित के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जलद त्रिमूर्ति महाविद्यालय नागौद के विकास कार्यो का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर एसडीएम जितेन्द्र वर्मा, तहसीलदार प्रज्ञा दुबे, सीईओ जनपद नागौद अशोक मिश्रा सहित अधिकारी उपस्थित रहे

Next Post

महेंद्र तिवारी भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक नियुक्त

Thu Jul 2 , 2026
सतना: भाजपा जिलाध्यक्ष पं भगवती प्रसाद पांडे द्वारा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता महेंद्र तिवारी को भाजपा सोशल मीडिया का जिला संयोजक नियुक्त किया है ! भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्र तिवारी इसके पूर्व आईटी सेल के जिला सह संयोजक के […]

You May Like