लुटेरों का आतंक: शाहपुरा में एक्टिवा सवार बदमाशों ने महिला को घसीटा, पर्स छीनकर हुए फरार

भोपाल। राजधानी में लुटेरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. शहर के चूनाभट्टी थानांतर्गत शुक्रवार शाम को महिला से पर्स लूटने की घटना हुई. यह लूट शाहपुरा के ए सेक्टर में शाम करीबन 6 बजे की गई. महिला निजी स्कूल में बच्चों के देखभाल का काम करती है. वह स्कूल से पैदल घर जा रही थी. इस दौरान सामने दो लुटेरे काले रंग की एक्टिवा से आए थे. पीछे बैठे लुटेरे ने पर्स पर झपट्टा मारा जिससे महिला काफी दूर तक घिसटती गई और पर्स लेकर फरार हो गए. पर्स में 5 हजार रुपये नगदी, घर की अलमारी की चाबी कुछ अन्य सामान था. महिला ने थाने में इस घटना की सूचना दी. सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहूंचे और उन्होंने कॉलोनी के सीसीटीव्ही केमरों को खंगालना शुरु कर दिया.अभी लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है.

Next Post

आरटीओ कार्यालय के बाहर ऑनलाइन दुकानों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fri Feb 13 , 2026
सिंगरौली। कोतवाली बैढ़न पुलिस ने आरटीओ कार्यालय के बाहर स्थित ऑनलाइन दुकानों में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, नेटवर्क उपकरण सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है, […]

You May Like