बघेल ने पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को लेकर केन्द्र पर निशाना साधा

रायपुर, 28 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेट्रोल और डीजल पर केंद्र द्वारा एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती को लेकर राज्य और केंद्र सरकारों पर निशाना साधा है।

श्री बघेल ने सोशल मीडिया पर जारी अपने एक बयान में दावा किया कि ईंधन कर में कटौती का वास्तविक लाभ आम जनता तक नहीं पहुंचेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि तेल कंपनियों को राहत दी जा रही है, जबकि जनता को फायदा मिलने की बात केवल प्रचार तक सीमित है।

राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने श्री बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें अपने कार्यकाल के फैसलों को याद करना चाहिए।

श्री चौधरी ने आरोप लगाया कि कोविड-19 महामारी के दौरान पिछली सरकार ने पेट्रोल पर वैट बढ़ाकर आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाला था। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में, जब वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, केंद्र सरकार ने नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आम जनता को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष इस पर भी राजनीति कर रहा है।

 

Next Post

नागरिकों ने लिया सतत जीवनशैली अपनाने का संकल्प

Sat Mar 28 , 2026
ग्वालियर। द एनर्जी एंड रिसोर्सेज़ इंस्टीट्यूट-ईआईएसीपी तथा द सिंधिया स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘संभव – ट्रांसफॉर्मिंग सिटिज़न्स इंटू एक्शन: मिशन लाइफ अवेयरनेस कैंपेन टू मिनिमाइज़ प्लास्टिक वेस्ट’ का समापन समारोह आज सिद्धार्थ फील्ड, ग्वालियर किला स्थित सिंधिया स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। यह अभियान भारत सरकार के […]

You May Like