एसपी दमोह आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन में स्पा सेंटरों पर लेडी पुलिस का छापा, मैनेजर सहित 4 युवक जेल भेजे

दमोह.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के निर्देशन में बुधवार को शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों पर लेडी पुलिस की टीम ने औचक छापामार कार्रवाई की. छापे के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के चलते हड़कंप मच गया.पुलिस ने गुरुवार शाम को मौके से संदिग्ध परिस्थितियों में एक स्पा सेंटर के मैनेजर सहित 4 युवकों को हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.वहीं स्पा सेंटरों से मिली युवतियों के बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज कराए जाएंगे.पुलिस ने सभी युवतियों को सुरक्षित स्थान पर रखा है. सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे स्पा सेंटरों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.पुलिस ने सभी स्पा संचालकों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने जीरो की कायमी के उपरांत मामला दर्ज करते हुए बताया कि अनैतिक देह व्यापार 1956, 143 बीएनएस के तहत 9 जुलाई की शाम 5ः20 बजे कार्रवाई की गई। शहर के विभिन्न स्पा सेंटर में तीन गुल्ली स्थित यूनिक दा थाई पर छापा मार कार्रवाई में गठित टीम प्रभारी हिंडोरिया टीआई निरीक्षक अंजलि अग्निहोत्री, महिला थाना प्रभारी फेमिदा खान, सब इंस्पेक्टर सविता रजक, सब इंस्पेक्टर सतीष राठौर के अलावा और भी बड़ी संख्या में टीम ने छापा मार कार्रवाई करते हुए अंकुर दमोह, भगवान दास, पप्पू निवासी बांदकपुर, स्पा सेंटर के संचालक मोहम्मद आफताब रीवा निवासी पर कार्रवाई कर शुक्रवार शाम को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। साथ ही स्पा में मौजूद तीन युवतियों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। साथ ही शुक्रवार को 164 के कथन ना होने पर उन्हें सुरक्षित जगह रखा गया है।

Next Post

एआईसी को इम्पैक्ट लीडरशिप अवॉर्ड 2026, किसान-केंद्रित बीमा नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान

Fri Jul 10 , 2026
नई दिल्ली। एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) को 17वें एग्रीकल्चर लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में प्रतिष्ठित इम्पैक्ट लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 9 जुलाई को आयोजित समारोह में एआईसी की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. लावण्या आर. मुंडायूर […]

You May Like