
खंडवा। दस साल से बंद पड़े खंडवा-तुकाईथड़ रेल मार्ग पर ब्रॉडगेज परिवर्तन के बाद पहली बार यात्री ट्रेन दौड़ी। नांदेड़ रेल मंडल द्वारा स्पेशल यात्री ट्रेन चलाकर ट्रायल लिया गया, जिसे देखकर खंडवा से तुकाईथड़ तक के स्टेशनों के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।नांदेड़ से वाया मलकापुर, बुरहानपुर होते हुए स्पेशल ट्रेन सुबह 7.45 बजे खंडवा पहुंची और 8.15 बजे तुकाईथड़ के लिए रवाना हुई। वापसी में ट्रेन दोपहर 1 बजे खंडवा लौटी। खंडवा आगमन पर मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ ट्रेन का स्वागत किया।र्
ंक्रष्टष्ट समिति सदस्य मनोज सोनी और पूर्व रेल समिति सदस्यों ने बताया कि खंडवा-अकोला ब्रॉडगेज परिवर्तन के तहत खंडवा से तुकाईथड़ का काम मार्च 2024 में ही पूरा हो गया था, लेकिन ढाई साल बाद भी यात्री ट्रेन सुविधा शुरू नहीं हुई थी। इसको लेकर खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल बोर्ड के अधिकारियों और साउथ सेंट्रल रेलवे के जीएम-डीआरएम नांदेड़ के सामने नाराजगी व्यक्त कर बंद पड़े रेल मार्ग को पुन: शुरू करने की मांग की थी। इसके बाद रेल विभाग ने ट्रेन चलाने के प्रयास शुरू किए। बताया गया कि खंडवा-अकोला के बीच निर्माण विभाग ने केवल एक लाइन की पटरियां बिछाई थीं और बिना विद्युतीकरण के ही अधूरे कार्य का ष्टक्रस् करवा दिया था, जिसके कारण रेलवे चाहकर भी खंडवा-सनावद मेमू का विस्तार तुकाईथड़ तक नहीं कर पा रही है।
अब नांदेड़ मंडल भुसावल मंडल की मदद से डेमू या शटल ट्रेन चलाने का प्रयास कर रहा है। स्पेशल ट्रेन के साथ नांदेड़ मंडल से असिस्टेंट ऑपरेटिंग मैनेजर श्रीनिवास सूर्यवंशी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक ऋतिक कुमार, टीआई महेंद्र गुजरे, ट्रेन मैनेजर राजू रंजन, लोको पायलट संजय सैनी, अंकुश रंगारी की टीम आई। खंडवा स्टेशन पर स्टेशन मैनेजर जी.एल. मीणा, टीआई अरविंद साहा, सीआई निलेश बाथो सहित रेलवे स्टाफ, आरपीएफ और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। इस दौरार्न ंक्रष्टष्ट सदस्य मनोज सोनी, नितिन झंवर, संदीप जोशी, संजय ठाकुर सहित यात्रियों ने लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर का पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
