
जबलपुर। विजयनगर स्थित निर्माणाधीन पांच मंजिला होटल में पुट्टी-पेंट का काम करते समय अचानक भाड़ा टूटने से दूसरी मंजिल से करीब 15 फीट की ऊंचाई से पेंटर गिर गया था। मामले में लापरवाही उजागर होने पर पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रकाश रजक (32) निवासी सांई कालोनी, संजीवनी नगर का पिछले 5-6 महीनों से सिद्धार्थ जैन के नवनिर्मित होटल में 1000 प्रतिदिन की मजदूरी पर पुट्टी-पेंट का काम कर रहा था। 6 अक्टूबर वह अपने साथी मजदूरों सुनील पटेल, मधु चक्रवर्ती, विशाल वर्मन और पवन अहिरवार के साथ काम पर लगा था। प्रकाश दूसरी मंजिल पर होटल मालिक द्वारा बनवाकर दिए गए भाड़े पर खड़ा होकर काम कर रहा था, तभी अचानक वह कमजोर ढांचा टूट गया और प्रकाश सीधे नीचे 15 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया था। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो पाया गया कि निर्माण कार्य में सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती गई थी जिसके चलते हादसा हुआ था । सिद्धार्थ जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
