लंदन 04 अगस्त (वार्ता) इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हूं।
भारत के छह रन से मैच जीतने पर बेन स्टोक्स ने कहा कि गेम ना खेल पाना कठिन है। दोनों ही टीमों ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी पूरी ऊर्जा के साथ खेला। इस सीरीज का हिस्सा रहना गर्व का हिस्सा रहा और मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हूं। (वोक्स को बल्लेबाजी के लिए भेजने पर) यह दर्शाता है कि इन खिलाड़ियों के लिए देश के लिए खेलना कितना मायने रखता है।
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड और भारत की सीरीज हमेशा एक बड़ी सीरीज होती है और कई बार भावनाएं खुलकर सामने आ जाती हैं। हर कोई अपने देश का प्रतिनिधित्व करने आता है। जब आप मैच की शुरुआत में एक गेंदबाज कम हो जाते हैं तो अन्य गेंदबाजो के ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ जाती है।
