घर के बाहर खेल रहे 4 साल के मासूम पर स्ट्रीट डॉग का हमला

उज्जैन। स्ट्रीट डॉग के हमले थम नहीं रहे हैं। शाम घर के बाहर खेल रहा 4 साल का मासूम पतंग देख पास की गली में चला गया। इस दौरान स्ट्रीट डॉग ने हमला कर दिया। मासूम का चेहरा बुरी तरह जख्मी हुआ है। परिजन उपचार के लिये चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ऑपरेशन थियेटर में उपचार कर चेहरे पर टांके लगाए गए और रेबीज वैक्सीन का डोज देकर भर्ती किया गया है।

आगररोड स्थित ग्राम जैथल में किराना दुकान चलाने वाले अर्जुन मालवीय का 4 वर्षीय पुत्र प्रियांशु शाम को आसमान में उड़ रही पतंग देख रहा था। पिता किराना दुकान पर थे। मासूम प्रियांशु पतंग देखता हुआ पास की गली में चला गया, उसी दौरान स्ट्रीट डॉग ने उस पर हमला कर दिया। मासूम गिर पड़ा, डॉग ने उसका चेहरा नोंच लिया। मासूम का शोर सुनकर पिता और आसपास लोगों दौड़े और मासूम को स्ट्रीट डॉग से छुड़ाया। प्रियांशु का चेहरा लहूलुहान हो चुका था, उसे तत्काल चरक अस्पताल लाया गया, चेहरे और आंख पर गहरे जख्म होने पर डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन थियेटर में शिफ्ट किया और उपचार शुरू कर मासूम के चेहरे पर टांके लगाये। मासूम दर्द से कराह रहा था। मासूम को उपचार के लिये भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि मासूम पर स्ट्रीट डॉग के हमले के बाद गांव में बच्चे दहशत में आ गये थे। यही नहीं रविवार दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे के बीच 12 लोगों ने अलग-अलग क्षेत्र में कुत्तों ने अपना शिकार बनाया। जिसमें बच्चे, पुरुष शामिल थे। चरक अस्पताल इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटरत डॉक्टर कपिल वर्मा ने बताया कि सभी को प्राथमिक उपचार देकर रेबिज वैक्सीन का डोज दिया गया है। सिर्फ जैथल का रहने वाला मासूम गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका उपचार चल रहा है।

 

प्रतिदिन 12 से 15 मामले आ रहे सामने

स्ट्रीट डॉग के काटने पर प्रतिदिन चरक अस्पताल में 12 से 15 मामले सामने आ रहे है। पूर्व में भी स्ट्रीट डॉग की वजह से कुछ लोगों की मौत हो चुकी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट डॉग की संख्या काफी बढ़ रही है। यह गली-मोहल्लों में खेलते बच्चों के साथ वाहनों से गुजरने वालों को अपना शिकार बना रहे है। सालभर में 4 हजार से अधिक मामले चरक अस्पताल में पहुंच चुके है। सभी को नि:शुल्क वैक्सीन के 3 से 4 डोज लगाये जा रहे हंै।

Next Post

नॉट अटैंड सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर नोटिस करो जारी : श्री नारायन

Mon Dec 29 , 2025
छिंदवाड़ा. कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने समय सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए हाल ही में जारी मासिक ग्रेडिंग में 80 प्रतिशत से कम वेटेज स्कोर में रहे विभागों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी केवल ए ग्रेड में ही नहीं […]

You May Like