बिना टिकट बेटे के पकड़े जाने पर टीसी से मारपीट, प्रधान आरक्षक निलंबित

दमोह.रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर एक प्रधान आरक्षक के बेटे को टीसी ने बिना टिकिट पकड़ लिया.जैसे ही पुलिसकर्मी को जानकारी लगी वह उसने अपने साथियों के साथ स्टेशन पहुंचकर टीसी की बेरहमी से पिटाई कर दी. विवाद बडा तो कोतवाली टीआई मनीष कुमार सहित पुलिस बड़ी संख्या में स्टेशन पहुंची और जानकारी ली. लेकिन रात में पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया.जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर मेमो ट्रेन से एक युवक बिना टिकट के दमोह स्टेशन पर उतरा और बाहर जाने लगा. गेट पर तैनात टीसी बलबीर सिंह ने उसे रोककर टिकट मांगा, लेकिन उसके पास टिकट नहीं था जिस पर उन्होंने जुर्माना भरने के लिए कहा.युवक बोला उसके पिताजी पुलिस में हैं, लेकिन टीसी ने कहा कि आप बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं, इसलिए जुर्माना तो भरना ही पड़ेगा. क्योंकि बिना टिकिट यात्रा करना अपराध है. टीसी युवक को अपने साथ ऑफिस में ले जाने लगे.तभी युवक ने अपने पिता को फोन लगाकर पूरी घटना की जानकारी दी और कुछ देर बाद प्रधान आरक्षक रफीक खान अपने

साथियों के साथ स्टेशन पर पहुंचा और टीसी बलबीर सिंह की पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और पुलिस कर्मी को दूर किया.विवाद के बाद स्टेशन पर अफरा तफरी भी मच गई.इधर मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस का अमला भी स्टेशन पहुंच गया.करीब दो घंटे तक कोतवाली पुलिस रेलवे स्टेशन पर मौजूद रही.

Next Post

आवारा कुत्तों को पिंजरे में कैद देख नगर वासियों को मिली राहत

Tue Jun 17 , 2025
निवाली।नगर में पिछले दिनों कुत्तों का काफी आतंक देखने को मिल रहा था जिसके चलते विगत 16 दिनों में कुत्तों ने 21 लोगों को शिकार बनाया था जिसमें रविवार के दिन ही कुत्तों ने 15 लोगों को काटा था जिसमें एक के बाद एक घायल निवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे […]

You May Like

मनोरंजन