इंदौर: तुकोगंज पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को 13.43 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है. आरोपी के खिलाफ पहले से लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं.
धेनू मार्केट वाली गली, नेहरू पार्क के पीछे संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज वर्मा उम्र 30 साल निवासी काजी की चाल बताया. तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी में रखी 13.43 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
स्त्रोत और सप्लाई नेटवर्क जारी है…
आरोपी के कब्जे से 13.43 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है। मामले में आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है.
तुकोगंज थाना प्रभारी, जितेंद्र सिंह चौहान
