चावल मजबूत, गेहूं, चीनी नरम, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। गेहूं और चीनी में नरमी रही, जबकि दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 18 रुपये बढ़कर 3,869 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 19 रुपये सस्ता हुआ और 2,775 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत भी 30 रुपये घट गयी।

दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 27 रुपये और तुअर दाल की 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल 45 रुपये और उड़द दाल 18 रुपये सस्ती हुई। चना दाल नौ रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में अगस्त का पाम ऑयल वायदा 19 रिंगिट चढ़कर 4,573 रिंगिट प्रति टन बोला गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.69 प्रतिशत की गिरावट में 73.61 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल औसतन 66 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। अन्य खाद्य तेलों में नरमी रही। सरसों तेल की कीमत 141 रुपये और सूरजमुखी तेल की 40 रुपये टूट गयी। वनस्पति 37 रुपये और पाम ऑयल 29 रुपये फिसल गया। सोया तेल 17 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 49 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। चीनी भी 16 रुपये सस्ती हुई।

.....

Next Post

टीएमसी में बगावत: काकोली घोष का दावा 20 सांसद NDA को समर्थन देने को तैयार

Mon Jun 8 , 2026
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सामने नया संकट खड़ा होता दिखाई दे रहा है। पार्टी की लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार के एक दावे ने टीएमसी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा है कि उनके साथ करीब 20 टीएमसी सांसदों ने भाजपा […]

You May Like