वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेला का संतों के सानिध्य में हुआ भूमिपूजन

ग्वालियर। वीरांगना बलिदान मेला के 26वे आयोजन के लिए प्रमुख धर्माचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। संतजनों के सानिध्य में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीयुत श्रीधर पराड़कर द्वारा पं. बृजेश पांडे के अचार्यत्व में भूमिपूजन हुआ। इस अवसर पर मेला के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि ग्वालियर तानसेन के कारण संगीत की धरा है, वैसे ही ग्वालियर में स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि देशभक्ति का तीर्थ स्थल है।

रानी लक्ष्मीबाई की समाधि के सामने 17 व 18 जून को होने वाले वीरांगना बलिदान मेला के लिए शनिवार की सांध्यबेला में ग्वालियर स्थित सन् 1858 के क्रांति मैदान पर दंदरौआ सरकार महामण्डलेश्वर स्वामी रामदास महाराज, ढोली बुआजी महाराज, स्वामी ऋषभानंद, रमेश लाल, रामभजन दास, पागल बाबा, नारायणदास व राघवेन्द्रदास महाराज सहित अन्य संतजनों के सानिध्य में भव्यता के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि सन् 2000 से 26वें वर्ष में प्रवेश करने वाले अखंड आयोजन ने नयी पीढ़ी में राष्ट्र के लिये जीने के बीज बोये हैं। उन्होंने कहा कि हमें आजादी शहीदों के बलिदान से मिली है। यह अमूल्य बलिदान भूल गये तो हम पतन के गर्त में चले जाएँगे। ग्वालियर और चंबल ने क्रांतिवीरों से प्रेरणा लेकर लेकर सर्वाधिक सैनिक सरहदों पर दिये हैं।

Next Post

व्यक्ति नहीं, पार्टी की विचारधारा से जुड़ेः दिग्विजय सिंह

Sat Jun 14 , 2025
ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शनिवार को ग्वालियर आये। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे व्यक्ति नहीं, पार्टी की विचारधारा से जुड़े हैं। उन्होंने साफ कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा की है। आखिरी दम तक लड़ेंगे, चाहे सामने […]

You May Like