मुरैना: अलग-अलग दो घटनाओं में दो युवकों ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पहली घटना में एक 26 वर्षीय युवक ने साेमवार सुबह अपने घर के पीछे बने मेरिज गार्डन में खुद को गोली मार ली। पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।वहीं दूसरी घटना में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने रविवार रात को अपने भाई की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी है। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
बड़ोखर थाना क्षेत्र निवासी साेनू उपाध्याय ने सोमवार सुबह करीब 5 बजे अपने घर के पीछे बने परी मैरिज गार्डन में खुद को गोली मार ली, घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। युवक के शव का पीएम किया गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। युवक सुबह करीब 5 बजे अकेले मैरिज गार्डन में पहुंचा और कट्टे को अपनी कनपटी पर रख खुद को गोली मार ली।
