ग्वालियर: वार्ड 21 के अंतर्गत लक्ष्मीनगर नारायण बिहार में 75 लाख की लागत से मुख्य रोड एवं गलियों में सी.सी.रोड निर्माण कार्य एवं 5 लाख की लागत से गेट निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल के मुख्य आतिथ्य एवं पार्षद ब्रजेश श्रीवास की अध्यक्षता में हुआ।
इस मौके पर लज्जाराम राठौर, किशोरीलाल राठौर, आकाश राठौर, लालाराम राठौर, कन्छेदीलाल पाल, अशोक पाल, जितेन्द्र भदौरिया, रामजी लाल प्रजापति, ब्रजेन्द्र प्रजापति, अजीत तोमर फौजी, रामप्रकाश कुशवाह सहित सैंकड़ों क्षेत्रीय गणमान्यजन उपस्थित थे।
