उप महारजिस्ट्रार ने किया जनगणना का निरीक्षण

ग्वालियर: उप महारजिस्ट्रार, जनगणना निदेशालय विजय कुमार ने जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उनके द्वारा कार्यालय में बैठक लेकर जनगणना में की जा रही कार्यवाहियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने बताया कि जनगणना का यह प्री टेस्ट इसलिए बहुत आवश्यक है कि आगामी अप्रैल 2026 से विश्व की सबसे बड़ी इस प्रशासनिक कार्यवाही का शुभारंभ होना है। प्री टेस्ट के दौरान जो कमियां रहेगी उन्हें मूल जनगणना में सुधार किया जावेगा।

विजय कुमार द्वारा उपायुक्त डॉक्टर प्रदीप श्रीवास्तव एवं उपायुक्त सुनील चौहान के साथ बैठक करते हुए नगर निगम द्वारा प्री टेस्ट में किए कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकांश कार्य पूर्णता पर है । अभी तक लगभग 70 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। प्री टेस्ट के द्वारा जो भी परेशानियां आई हैं उनका निराकरण किया जाएगा, ताकि भविष्य में होने वाली जनगणना में उन परेशानियों से निपटने के लिए पूर्व से ही तैयारी की जाए । विजय कुमार द्वारा वार्ड क्रमांक 5 तथा 64 में सभी सुपरवाइजर तथा प्रगणको के कार्य की मौके पर जाकर जांच की।

Next Post

46 दिन रद्द रहेंगी ग्वालियर से गुजरने वाली कई ट्रेन, कई के बदले गए रूट

Sun Nov 23 , 2025
ग्वालियर: मेंटेनेंस और आधुनिकीकरण कार्य के चलते ग्वालियर से गुजरने वाली कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ का मार्ग बदल जाएगा और वे ग्वालियर से झांसी की जगह इटावा से होकर गुजरेगी. ग्वालियर नहीं आएगी ये ट्रेन ट्रेन नंबर 19665 खजुराहो-उदयपुर 26 नवंबर से 9 जनवरी तक आगरा […]

You May Like