प्रेम विवाह करने वाली लड़की ने पिता पर लगाए आरोप, एसपी से लगाई गुहार

शिवपुरी: जिले में एक प्रेमी जोड़े ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमी जोड़ा हाईकोर्ट के आदेश के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और अपने जीवन और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमी युगल ने खुद को अपने परिजनों और पुलिस से खतरा बताया है। मामला पिछोर की रहने वाली आकांक्षा और शिवम के लव अफेयर का है।दोनों एक ही साथ कॉलेज में साथ पढ़ते थे। दोनों के बीच उसी समय से प्रेम संबंध थे।

5 फरवरी 2026 को घर से भाग गए और भगवान को साक्षी मानकर मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में एक साथ रह रहे हैं। आकांक्षा के अनुसार उसके माता-पिता अब पुलिस के माध्यम से उस पर अवैध रूप दवाब डलवा कर उसे अपने पास बुलाने का प्रयास कर हैं। इसके साथ ही वह उसके पति शिवम राठौर व उसके परिजनों पर भी झूठी कार्रवाई करवाना चाहते हैं। शिवपुरी की एसपी ऑफिस आए प्रेमी युगल ने बताया कि पिछोर पुलिस मुझे और मेरे ससुराल वालों को प्रताड़ित कर रही है।

आकांक्षा का कहना है कि उसे व उसके परिवार को डर है कि मेरे परिवार वाले उसके तथा उसके ससुराल के साथ कोई अप्रिय घटना करा सकते हैं। इसी के चलते आकांक्षा ने हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीड़ में अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिट पिटीसन दायर की थी। जिस पर न्यायालय ने शिवपुरी पुलिस को आदेश दिया कि आकांक्षा व उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। इसी आदेश के साथ सुरक्षा की गुहार लगाने पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची।

Next Post

केरल के जनप्रतिनिधिगणों ने ग्वालियर में जल विहार का अवलोकन किया

Sun Feb 15 , 2026
ग्वालियर:भारतीय जनता पार्टी के ‘भाजपा फॉर विकसित केरलम’ कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को केरल के निकायों के जनप्रतिनिधिगणों ने ग्वालियर में जल विहार स्थित नगर निगम परिषद् का अवलोकन किया। उन्होंने परिषद भवन के वास्तुशिल्प को सराहा। जनप्रतिनिधियों ने नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली, जनसेवा संबंधी व्यवस्थाओं एवं विकास योजनाओं के […]

You May Like