पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार,30 हजार का गांजा बरामद

भोपाल। टीला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. बरामद गांजे की कीमत करीब 30 हजार रुपए है.

पुलिस के मुताबिक 8 जून को सूचना मिली कि एक व्यक्ति हरिजन बस्ती पानी की टंकी के पास गांजे की तस्करी करने की फिराक में है. आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की गई. उसने अपना नाम शाहिद खान (47) निवासी करीम बक्स कलोनी छोला मंदिर का बताया. आरोपी के पास से मिले थैले में 1.267 किलो ग्राम गांजा, जिसकी कीमती करीब 30 हजार रू. को बरामद किया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई.

Next Post

पुलिस ने की फार्म हाउसों की चेकिंग, दस्तावेज थाने में उपलब्ध कराने के निर्देश

Thu Jun 11 , 2026
भोपाल। थाना ईंटखेड़ी क्षेत्र स्थित विभिन्न व्यावसायिक फार्म हाउसों का आकस्मिक निरीक्षण एवं सघन चेकिंग की गई. निरीक्षण के दौरान 4एच फार्म हाउस, गुलशन-ए-नवाब फार्म, अल हबीबी फार्म (जगदीशपुर), इन्फिनिटी एवं शाही पैलेस फार्म हाउस (परवेखेड़ा) तथा रिवर साइड फार्म हाउस (ईंटखेड़ी) की सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच […]

You May Like