
जबलपुर। सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुल 397 चालान कर 1 लाख 35 हजार 500 रूपये समन शुुल्क वसूला गया, साथ ही वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने समझाइश भी दी गई । इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात बैजनाथ प्रजापति, थाना प्रभारी मनीष पयासी के द्वारा छोटीलाईन फाटक पर आमजन को पी ए सिस्टम के माध्यम से हेलमेट एव सीट बेल्ट लगाये जाने की समझाइश दी गई। शपथ भी दिलाई गई। इसके अलावा स्कूलों में जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
