अभ्यर्थियों के लिए मकरोनिया-मुरैना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

जबलपुर। सागर में आयोजित आर्मी भर्ती रैली में आने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने मकरोनिया-मुरैना के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 01711 मकरोनिया से रोजाना शाम 6 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजे मुरैना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 01712 मुरैना से सुबह 5 बजे चलकर दोपहर 2 बजे मकरोनिया पहुंचेगी। दोनों ट्रेनें 1 से 3 अक्टूबर तक तीन-तीन ट्रिप चलेंगी। ट्रेन का सागर, खुरई, बीना मालखेड़ी, आगासोद और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सहित स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इसमें 10 सामान्य श्रेणी के कोच और 2 एसएलआर सहित कुल 12 आईसीएफ कोच होंगे तथा संचालन विद्युत कर्षण से किया जाएगा।

Next Post

200 ठेका सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण

Thu Oct 1 , 2026
जबलपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे केंद्रीय चिकित्सालय के ऑडिटोरियम में ठेका सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया। शिविर में जबलपुर के अलावा सतना, पिपरिया, दमोह, सागर, कटनी और न्यू कटनी जंक्शन में कार्यरत करीब 200 […]

You May Like