
जबलपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे केंद्रीय चिकित्सालय के ऑडिटोरियम में ठेका सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया। शिविर में जबलपुर के अलावा सतना, पिपरिया, दमोह, सागर, कटनी और न्यू कटनी जंक्शन में कार्यरत करीब 200 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में बीएमआई, रक्त शर्करा और रक्तचाप सहित आवश्यक जांच की गई। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर जरूरी परामर्श भी दिया। शिविर का उद्देश्य सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और संभावित समस्याओं की समय रहते पहचान करना रहा।
