फर्जी आर्मी अधिकारी बनकर व्यापारी से साइबर ठगी

जबलपुर। विजय नगर थाना अंतर्गत विकास नगर में खुद को भारतीय सेना का अधिकारी बताकर एक खाद-बीज व्यापारी से 54,000 की ठगी की गई। शातिर ठग ने पीड़ित को झांसा देने के लिए 506 आर्मी बेस वर्कशॉप, खमरिया के गेट पर माल की डिलीवरी मंगवाई और फर्जी बैंक मैसेज भेजकर वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी अनुसार विकास नगर निवासी प्रांशु अग्रवाल (30) को प्रदीप कांबले नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को सेना से बताकर 21,600 के नैनो यूरिया का ऑर्डर दिया और डिलीवरी खमरिया आर्मी गेट पर मांगी। जब पीड़ित माल लेकर गेट पर पहुंचा, तो उसे फर्जी कर्नल संजीव अरोड़ा नाम के व्यक्ति का फोन आया। भुगतान के बहाने ठगों ने प्रांशु को पहले 15,600 और फिर 6,000 की जगह सीधे 60,000 जमा होने का फर्जी बैंक मैसेज भेजा। फर्जी कर्नल ने फोन पर कहा कि उससे गलती से 6,000 की जगह 60,000 ट्रांसफर हो गए हैं, इसलिए अतिरिक्त 54,000 वापस कर दें। सेना के अधिकारी पर भरोसा करके प्रांशु ने दिए गए क्यूआर कोड पर 54,000 ट्रांसफर कर दिए। रुपये भेजने के कुछ मिनट बाद जब पीड़ित ने बैंक बैलेंस चेक किया, तो खाते में कोई राशि जमा नहीं हुई थी। यही नहीं, मोबाइल पर आए भुगतान के मैसेज भी गायब हो चुके थे। आरोपियों के नंबर बंद होने पर ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।

Next Post

लुधियाना में ' चिट्टे के प्रतीकात्मक रावण' का दहन किया शाह ने, राज्य सरकार से मादक द्रव्यों से जुड़े हत्या के मामलों की जांच सीबीआई को देने की अपील की

Tue Oct 20 , 2026
लुधियाना , 20 अक्टूबर (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पंजाब में लुधियाना में विजयदशमी उत्सव में भाग लिया और ‘चिट्टे (हेरोइन) के प्रतीकात्मक रावण’ का दहन किया और पंजाब सरकार ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े हत्या के दो कथित मामलों की जांच सीबीआई […]

You May Like