महाप्रबंधक ने टीम भावना से काम करने का किया आह्वान

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल में संरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए मनन हॉल में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारियों की कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारियों के साथ सहायक मंडल संरक्षा अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भाग लिया। महाप्रबंधक ने संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शून्य दुर्घटना/घटना के लक्ष्य के लिए पूरी प्रतिबद्धता और टीम भावना से काम करने के निर्देश दिए।कॉन्फ्रेंस में निरीक्षण के लिए विस्तृत चेकलिस्ट तैयार करने, औचक निरीक्षण प्रभावी बनाने और विभिन्न विभागों की अनुपालना का सुपर चेक करने पर जोर दिया गया। बार-बार होने वाली और लंबी अवधि की विफलताओं के मूल कारणों की जांच कर स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए गए। प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री गुरुमुखी ने अधिकारियों-कर्मचारियों के नियमित प्रशिक्षण, विशेषकर कवच प्रणाली की कार्यप्रणाली और संरक्षा प्रावधानों के प्रशिक्षण पर भी जोर दिया।

Next Post

55 सफाई मित्र सम्मानित, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

Thu Oct 1 , 2026
जबलपुर। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय के हेरिटेज लोको गार्डन में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ से हुई, जिसके बाद रेलवे सांस्कृतिक अकादमी ने नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। योग प्रदर्शन भी हुआ। […]

You May Like