त्रिनिदाद और टोबैगो में अप्रैल में आम चुनाव होंगे

पोर्ट ऑफ स्पेन, 19 मार्च (वार्ता) त्रिनिदाद और टोबैगो में 28 अप्रैल को आम चुनाव होंगे। नवनियुक्त प्रधानमंत्री स्टुअर्ट यंग ने पदभार ग्रहण करने के एक दिन बाद मंगलवार को घोषणा की।

श्री यंग (50) ने 17 मार्च को कीथ रोली के स्थान पर शपथ ली। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, उन्होंने राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू से संसद को भंग करने और चुनाव कराने का अनुरोध किया है।

सत्तारूढ़ पार्टी पीपुल्स नेशनल मूवमेंट के सदस्य, यंग ने पहले ऊर्जा मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री के रूप में कार्य किया है।

Next Post

बालदा कालोनी में सीवरेज के लिए खोदी सड़क छोड़ दी अधूरी

Wed Mar 19 , 2025
इंदौर:वार्ड क्रमांक 67 में न तो कार्य शुरू हुआ और न ही कार्य पूरा किया गया. बल्कि वार्ड में अधिकारी आने से भी कतरा रहे हैं. मामला बालदा कॉलोनी का ही है. कॉलोनी के अंदर जाने का मार्ग तो आरसीसी से बना हुआ है। जबकि क्षेत्र की कई गलियां पिछले […]

You May Like