आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचे हाथी की करंट की चपेट में आने से मौत

शहडोल: जिले में जंगली हाथियों की आवाजाही के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जंगल से भटककर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचे एक मखना हाथी की कथित तौर पर बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना बाणसागर इलाके के चंदौली गांव की बताई जा रही है। जहां हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
जानकारी के मुताबिक, इन दिनों ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में करीब 25 हाथियों का दल मौजूद है। हाथियों का यह दल अक्सर रात के समय भोजन की तलाश में जंगल से निकलकर आसपास के आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों के भीतर रखे अनाज की गंध भी हाथियों को आकर्षित करती है। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान दल से बिछड़कर एक हाथी चंदौली गांव के राजस्व क्षेत्र में पहुंच गया, जहां वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल के आसपास घर तक बिजली पहुंचाने के लिए खुली तार का इस्तेमाल किया जा रहा था। आशंका है कि इसी तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई।

Next Post

प्रताड़ना, खौफ से हुई पति की मौत, पत्नी ने कहा हत्या का दर्ज हो मामला

Tue Oct 13 , 2026
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत घटेरा में आरोपियों की मारपीट, सामाजिक अपमान और लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर एक युवक बहादुर गौंड की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी रमा बाई गौंड ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ हत्या […]

You May Like

Play sound