जबलपुर। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को शासन मानकों पर लाने और लंबित विकास कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार द्वार सोमवार को शहर का व्यापक दौरा किया गया। इस संयुक्त भ्रमण का मुख्य केंद्र बिंदु शहर के कचरा प्रबंधन, पशु कल्याण और जल शोधन प्रणालियों की प्रभावशीलता को परखना था।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने नगर निगम के विभिन्न हाई-टेक प्लांट्स का दौरा कर उनकी कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया। इस दौरान उन्होंने कचरे से ऊर्जा उत्पादन की संपूर्ण श्रृंखला को देखा। कलेक्टर ने इसे “कचरे से कंचन” की संकल्पना का जीवंत उदाहरण बताते हुए निगम के प्रयासों को सराहा।
सी एंड डी प्लांट
मलबे के पुनः उपयोग की प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि शहर में होने वाले निर्माण कार्यों का मलबा अनिवार्य रूप से इसी प्लांट तक पहुँचे, ताकि पर्यावरण प्रदूषण कम हो सके।
अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान जल संरक्षण की दिशा में एसटीपी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए, ट्रीटेड वाटर के औद्योगिक और उद्यानों में उपयोग को और बढ़ाने पर चर्चा की गई। वहीं
निगमायुक्त ने आवारा श्वानों के सुव्यवस्थित प्रबंधन और वहां दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
