पिस्टल अड़ाकर आंख में मिर्ची झोंककर पैसों से भरा बैग लूटा

गैंस एजेंसी कर्मी से दिनदहाड़े वारदात
जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत चुंगी चौकी के पास   गैंस एजेंंसी कर्मी की आंख में मिर्ची झोंक कर दिनदहाड़े बदमाश ने पिस्टल अड़ा दी और उसका पैसों से भरा बैग लूटकर भाग गया।  पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर  प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।  नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर राजेश सिह राठौर ने बताया कि  रामबाबू कोष्टा 37 वर्ष निवासी गंगा मैया व्हीकल स्टेट रांझी ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह हेल्परी का काम करता है उसकी एजेन्सी के केशियर सुरेश केवट के  छुट्टी में जाने से केशियर का काम स्टेार कीपर ने उसे सौंपा था।

दोपहर में गैस एजेन्सी से आईसर गाड़ी में जिसमें लगभग 60-62 सिलेण्डर लोड थें  कम्पनी के हाकर रघु, सुखराम , शंकर , राकेश पटैल , आनंद शिवनारायण के साथ अपनी कम्पनी से गैस हनुमान टोरिया चुंगी चौकी के पास मेदान में गाड़ी खड़ी किया वहां पर सभी हाकर अपनी अपनी मोटर सायकल से चार चार सिलेण्डर बांधकर बस्तियों में वितरण करने चले गये वह अशोक के साथ हनुमान टोरिया चुंंगी चौकी मैदान में गैस वितरण कर रहा था.

दोपहर लगभग 3-15 बजे अशोक केवट लघुुशंका के लिए चला गया उसी समय सामने तरफ से एक लडक़ा जो मुंह में काला कपड़ा बांधे था उसके पास आया जो हाथ में पिस्टल लिया था उसके पास आकर उसे धमकाते हुये उसके हाथ में जो रूपयों का थैला था छीनने लगा और उसकी आंख में मिर्च डाल दिया इसके बाद दौड़ लगा दी जिसे स्थानीयजनों ने पकडऩे की कोशिश की बैग उससे छीन लिया इसी दौरान वे भाग गया।  पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर  आरोपी हर्ष दुबे 22 वर्ष निवासी सिद्ध नगर हनुमानताल को गिरफ्तार कर पिस्टल, कारतूस जब्त कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Next Post

नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार

Mon Jan 20 , 2025
जबलपुर: कोतवाली अंतर्गत उखरी क्षेत्र में हुई नकबजनी का का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि विकास कुमार जैन निवासी मधुवन कालोनी उखरी रोड  कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी किउसके सूने घर में चोरों ने धावा बोलते […]

You May Like