
भोपाल।थाना शाहजहाँनाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के आऱोपी को हलालपुर बस स्टेण्ड से गिरफ्तार किया है. आरोपी मनीष नीलकंठ ऊर्फ सतीश नीलकंठ घटना को अंजाम देने के बाद अपने गाँव खरगौन भागने की फिराक में था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा दिया है. पुलिस जानकारी के अनुसार फरियादी सुनील खांडे उम्र-36 साल निवासी शाहजहाँनाबाद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता के अनुसार बीते 15 सितबंर को वह और उनके एक साथी देवकरण एक मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे. दोपहर के समय मल्टी का रहने वाला सतीश उर्फ मनीष उस स्थान पर पहुंचा और बाथरुम का दरवाजा उठाने लगा. इस दौरान आरोपी ने देवकरण के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. आरोपी ने निर्माणाधीन इमारत से देवकरण की जान लेने के इरादे से नीचे धक्का देकर गिरा दिया. उंचाई से गिरने के कारण देवकरण के सिर व दाहिने हाथ मे गंभीर चोटे आयी है. इस मौके पर आसपास के लोग भी जमा हो गया और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरारा चल रहा था. मामले की शिकायत के बाद आरोपी पर पुलिस ने कार्रवाई की है.
