बड़े शहरों में समन्वित वाणिज्य-उद्योग कार्यालय की स्थापना की योजना: गोयल

नयी दिल्ली, (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि उद्योग व्यवसाय की मदद के लिए हर जगह हर विभाग के अलग-अलग कार्यालय बनाने के बजाय, बड़े शहरों में ‘इंटीग्रेटेड कॉमर्स और इंडस्ट्री ऑफ़िस’ बनाने की योजना है।

उन्होंने कहा कि इससे कारोबारियों को कई विभागों और एजेंसियों तक पहुंचने के लिए एक ही जगह पर कार्यालय मिल सकेंगे।

श्री गोयल ने ‘कारोबार में आसानी’ विषय पर राजधानी में उद्योग और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों की एक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

वाणिज्य मंत्री के साथ उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की खुलकर बातचीत हुई। मंत्री ने विभाग अधिकारियों को उद्योग जगत की ओर से दिए गए कुछ सुझावों पर विचार करने का निर्देश दिया।

चर्चा के दौरान रोलर चेन और इंडस्ट्रियल कंपोनेंट बनाने वाले सेक्टर ने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मज़बूत करने के लिए हाल ही में किये गये पॉलिसी बदलावों के सकारात्मक असर पर ज़ोर दिया।

केंद्रीय मंत्री ने ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’, मुक्त व्यापार समझौतों से उभर रहे मौकों और व्यापार सुधारों पर भी चर्चा की।

श्री गोयल ने फिजिकल और डिजिटल तरीकों से एक्सपोर्ट को आसान बनाने की प्रक्रिया को मज़बूत करने पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने ज़िला और राज्य स्तर पर एक्सपोर्टर्स की मदद को मज़बूत करने के लिए स्थानीय लोगों को शामिल करने का प्रस्ताव दिया।

 

 

Next Post

सोमवार को हुई मुनादी, मंगलवार को मकान-दुकानों से सामान हटना शुरू

Wed Sep 23 , 2026
उज्जैन: शहर की महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर एक बार फिर लोगों ने खुद अपने मकान और दुकानें हटाना शुरू कर दिए हैं. सोमवार को नगर निगम की ओर से मुनादी के बाद मंगलवार को आजाद नगर क्षेत्र में कई रहवासियों ने अपने घर-दुकानों से सामान निकालना शुरू कर […]

You May Like